अजमेर दरगाह के पास 4 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका

अजमेर। प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध अजमेर दरगाह के पास एक 4 मंजिला इमारत गिर गई। इसके मलबे में 5-6 लोगों के दबे होने की आशंका है। यहां अचानक एक इमारत भरभराकर गिर गई। घटना दरगाह के गेट नंबर-5 के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स्थिति के मद्देनजर कलेक्टर, एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस की अतिरिक्त टीम और बचाव दल मौके पर बुलाया गया है।