कल से जयपुर सहित पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

जयपुर। प्रदेश में बुधवार से पेट्रोल पंप संचालकों ने राजस्थान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और हड़ताल का ऐलान किया है। इसी कड़ी में 13 सितंबर और 14 सितंबर को प्रदेशभर में पेट्रोल पंप सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। बता दें, पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा है कि यदि राज्य सरकार ने वेट कम करने की दिशा में कोई काम नहीं किया तो 15 सितंबर को पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। हड़ताल को लेकर जयपुर के पेट्रोल पंपों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं, जिसमें कांग्रेस सरकार से पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की अपील की गई है।