जयपुर। जिले के मोरीजा के रहने वाले भानु प्रताप संत ने 4 जोनल ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रैंज में आयोजित हुई प्रतियोगिता में 10 मीटर और 50 मीटर दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर नेशनल टीम में अपनी जगह बना ली है। प्रदेश के इस युवा खिलाडी ने 10 व 50 मीटर की इस शूटिंग प्रतियोगिता में अन्य खिलाडियों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया।

भानु प्रताप का कहना है कि उन्हें खुशी है कि वह अपनी मेहनत की बदौलत नेशनल टीम में पहुंच गये हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपने देश की साथ-साथ अपने राजस्थान प्रदेश का नाम भी रौशन करना चाहता है, जिसके लिए वह शूटिंग में कडी मेहनत कर ओर भी बेहतर करने का प्रयास करेगा।
इस अवसर पर भानु प्रताप के कोच योगेश शेखावत ने कहा कि भानु अपने खेल को लेकर काफी गंभीर रहता है। उसका सपना एक बडा खिलाडी बनने का है जिसके लिए वह अनुशासन में रहकर काफी मेहनत करता है। कोच शेखावत ने कहा कि इस युवा खिलाडी ने महज 2 माह की कडी लगन से यह किर्तिमान रचा है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि भानु अबकी बार देश के लिए पैराओलंपिक खेले और अपने देश के साथ साथ अपने प्रदेश का नाम रौशन करे।