मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, लाडनूं और मकराना में बनेंगे आधुनिक रोडवेज बस स्टैण्ड

जयपुर। बस यात्रियों की सुविधाओं के लिए डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं एवं मकराना में आधुनिक रोडवेज बस स्टैण्ड बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके निर्माण के लिए 3.94 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक तथा चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। 

गहलोत की स्वीकृति से लाडनूं में 2 करोड़ रुपए एवं मकराना में 1.94 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य होंगे। इस वित्तीय वर्ष में 1-1 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इनसे यात्रियों को स्टैंड पर ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।