
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे के लिए आज राजधानी जयपुर पहुंचे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जयपुर एयरपोर्ट पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर रिसीव करने वालों में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
नड्डा प्रदेश भाजपा के नए चुनावी अभियान ”आपणों राजस्थान सुझाव आपका, संकल्प हमारा’’ को लॉन्च करेंगे। वे 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के अलग-अलग जगहों के लिए रवाना करेंगे।