जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार ग्रामीण क्षेत्र में मतदान के रिकार्ड टूटे हैं। इस बार प्रदेश में 33 में से 32 जिलों में शहरी मतदाताओं के मुकाबले ग्रामीण वोटर्स ने अपने मताधिकार के प्रति ज्यादा उत्साह दिखाया। इनमें एकमात्र हनुमानगढ़ विधानसभा सीट ऐसी हैं, जहां ग्रामीण के मुकाबले शहरी मतदाताओं का आंकड़ा अधिक है। प्रदेश में कुल 75.45 प्रतिशत मतदान में शहरी और ग्रामीण वोटों की तुलना करें तो 71.23 प्रतिशत शहरी मतदाता पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे वहीं 75.68 प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं ने अपना वोट दर्ज कराया।

निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के विश्लेषण से साफ होता है कि …….
जयपुर जिले में 72.67 प्रतिशत शहरी और 78.08 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
अजमेर जिले में 68.60 प्रतिशत शहरी तो 75.48 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
इसी तरह अलवर में – 71.01 प्रतिशत शहरी और 75.55 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
बीकानेर में- 71.18 शहरी और 76.46 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
बूंदी में 74.28 प्रतिशत- शहरी और 77.89 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
दौसा में 74.39 शहरी और 74.36 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
धौलपुर में 73.13 प्रतिशत शहरी और 79.75 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
डूंगरपुर में 65.60 शहरी और 75.98 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
श्रीगंगानगर में 73.78 प्रतिशत शहरी और 80.47 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
हनुमानगढ़ में 76.65 प्रतिशत शहरी और 67.57 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
जालौर में 70.64 प्रतिशत शहरी और 69.70 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
जोधपुर में 67.40 प्रतिशत शहरी और 72.03 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
करौली में 67.72 प्रतिशत शहरी और 69.55 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
कोटा में 74.05 प्रतिशत शहरी और 79.28 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
नागपुर में 74.02 प्रतिशत शहरी और 72.15 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
पाली में 70 प्रतिशत शहरी और 64.59 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
इसी प्रकार राजसमंद जिले में 70.99 शहरी और 73.48 प्रतिशत मतदान हुआ।
सिरोही में 65.47 शहरी और 68.98 ग्रामीण मतदान हुआ।
सवाई माधोपुर में 66.98 शहरी और 71.10 ग्रामीण मतदान हुआ।
टोंक में 73.28 शहरी और 72.94 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
उदयपुर में 67.80 प्रतिशत शहरी और 75.73 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
बाड़मेर में 71.65 प्रतिशत शहरी और 77.88 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
भीलवाडा में 69.26 शहरी के मुकाबले 77.23 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
चित्तौड़गढ़ में 72.46 शहरी के मुकाबले 82.06 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
झालावाड़ में 72.60 फीसदी शहरी के मुकाबले 81.91 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
झुंझुनूं में 68.95 फीसदी शहरी के मुकाबले 73.15 फीसदी ग्रामीण मतदान हुआ।
प्रतापगढ़ में 71.65 फीसदी शहरी के मुकाबले 82.97 ग्रामीण मतदान हुआ।
सीकर में 70.92 प्रतिशत शहरी के मुकाबले 73.64 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
भरतपुर में 68.60 प्रतिशत शहरी के मुकाबले 72.58 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
जैसलमेर में 73.19 प्रतिशत शहरी के मुकाबले 83.36 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
चूरू में 70.69 फीसदी शहरी के मुकाबले 77.67 प्रतिशत ग्रामीण मतदान हुआ।
बारां में 76.29 प्रतिशत शहरी के मुकाबले 80.70 फीसदी ग्रामीण मतदान हुआ।
बांसवाडा में 67.05 प्रतिशत शहरी के मुकाबले 84.32 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र में मतदान हुआ।