राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन ? आज होगा फैसला, विधायक दल की बैठक आज

जयपुर। भाजपा विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने जा रही है। भाजपा की तरफ से राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान आज हो जाएगा। नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के लिए भाजपा के कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर डेढ़ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक पंजीयन और भोजन होगा। इसके बाद विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे से होगी।

बैठक स्थल पर सहायक एवं सुरक्षाकर्मी को साथ नहीं लाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बैठक से पहले और बाद में मीडिया में प्रतिक्रिया देने से बचने को कहा गया है। आपको बता दे कि पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निवास पर पंडितों के द्वारा विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं विधायक दल की बैठक से पहले राजे के निवास स्थल पर विधायकों का जमावडा लगना शुरू हो गया है।