इसरो ने रचा इतिहास, सूर्य के पास L-1 बिंदु पर पहुंचा आदित्य L-1

नई दिल्ली। इसरो का आदित्य L -1 126 दिनों का सफर तय करने के बाद सन-अर्थ लैग्रेंज पॉइंट तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्ववीट कर कहा भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंची। यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

भारत की अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला, आदित्य-एल1 को 2 सितंबर को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान -एक्सएल (पीएसएलवी-एक्सएल) संस्करण नामक एक भारतीय रॉकेट द्वारा निम्न पृथ्वी कक्षा (एलईओ) में कक्षा में स्थापित किया गया था।लॉन्च से एल1 तक की कुल यात्रा में आदित्य-एल1 को लगभग चार महीने लगेंगे और पृथ्वी से दूरी लगभग 1.5 मिलियन किमी है। सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान 2 सितम्बर को भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण राकेट-सी57 (पीएसएलवी-सी57) के साथ रवाना हुआ था।पीएसएलवी-एक्सएल संस्करण के रॉकेट ने 1,480.7 किलोग्राम वजनी आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान के साथ उड़ान भरी थी, जो सौर गतिविधियों का अध्ययन करेगा।

पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी की दूरी तय करने में आदित्य-एल1 को लगभग चार महीने लगेंगे।गौरतलब है कि पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी लगभग 3,84,000 किमी है।एल1 बिंदु के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा में रखे गए उपग्रह को बिना किसी ग्रहण के लगातार सूर्य को देखने का प्रमुख लाभ मिलता है। इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव को देखने का अधिक लाभ मिलेगा। आदित्य-एल1 मिशन के वैज्ञानिक उद्देश्यों में कोरोनल हीटिंग, सौर पवन त्वरण, कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), सौर वातावरण की गतिशीलता और तापमान अनिसोट्रॉपी का अध्ययन शामिल है।

इसरो ने कहा कि आदित्य-एल1 मिशन के प्रमुख उद्देश्य सौर ऊपरी वायुमंडलीय (क्रोमोस्फीयर और कोरोना) गतिशीलता का अध्ययन, क्रोमोस्फेरिक और कोरोनल हीटिंग का अध्ययन, आंशिक रूप से आयनित प्लाज्मा की भौतिकी, और कोरोनल द्रव्यमान इजेक्शन की शुरुआत का अध्‍ययन करना है। यह सूर्य से कण गतिशीलता के अध्ययन के लिए डेटा प्रदान करने वाले इन-सीटू कण और प्लाज्मा वातावरण का भी निरीक्षण करेगा।