भाजपा ने जे.पी.नड्डा को गुजरात, अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

नई दिल्ली। भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा,गोविंदभाई ढोलकिया,मयंकभाई नायक ,जशवंत सलाम परमार को गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और मेधा कुलकर्णी,अजित गोपचडे को महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन सहित बुधवार को पार्टी के पांच और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। आपको बता दे की भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से पार्टी का राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन सहित चार उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की है।