नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, पक्ष में 129 वोट

पटना। बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। वोटिंग के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया। इस दौरान सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 वोट चाहिए था। दरअसल, 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग हटकर एनडीए के साथ सरकार बनाई थी। इसके बाद 12 फरवरी को सदन में विश्वास मत हासिल करना था। नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़कर एनडीए के साथ आकर सरकार बना ली थी। इसके बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि अब खेला शुरू होगा। इसको लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ था और राजनीतिक दल अपने अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटे थे ।

NDA के फ्लोर टेस्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, जब ये लोग(कांग्रेस और RJD) साथ थे तो हमने बाकि सब लोगों को एकजुट करने के लिए यहां पर बैठक भी की,मैंने इतने दिन मेहनत की और मैं सबको एकजुट कर रहा था लेकिन कुछ हुआ?कांग्रेस पार्टी को डर लग रहा था। हम बार-बार कह रहे थे कि बाकि पार्टियों को एकजुट कीजिए। हमें बाद में पता चला कि इनके(तेजस्वी यादव) पिता भी उनके(कांग्रेस) साथ हैं तब मुझे पता चला कि कुछ होने वाला नहीं है और फिर मैं अपनी पुरानी जगह(NDA) पर आ गया जहां मैं बहुत पहले था।