जयपुर। राजस्थान में आज विधायक दल की बैठक है. केंद्र ने राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया है। तीनों नेता जयपुर पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे से वन टू वन मीटिंग की है। उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राजनाथ से फोन पर बात की है। वहीं विधायक दल की बैठक से पहले राजस्थान में विधायकों और पर्यवेक्षकों का फोटो सेशन भी हुआ।

राजस्थान में बीजेपी के नए विधायकों से सीएम चेहरे को लेकर राय लेंगे। इसके बाद बीजेपी आलाकमान की मुहर के बाद आज सीएम पद का ऐलान हो जाएगा। बैठक से पहले बीजेपी विधायक कालूराम मेघवाल ने दावा किया कि वसुंधरा राजे ही सीएम बनेंगी. निश्चित वही बनेगी, पूरा राजस्थान राजे के साथ है।