जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब महज 2 दिन ही बच गए हैं। चुनाव लड रहे सभी प्रत्याशी व पार्टियां अपने प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में रोड शो कर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी प्रदेशभर की लगभग सभी विधानसभा सीटों पर अपनी योजनाओं से आमजन को अवगत करा कर अपने समीकरण बैठा रहे हैं। राजस्थान विधानसभा का चुनाव अब तक हुए सभी चुनावों से अलग देखा जा रहा हैं। यहां जहां भाजपा पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड रही है वहीं कांग्रेस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फेस व उनके द्वारा पिछले कार्यकाल में आमजन को दी गई अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के भरोसे मैदान में उतरी है।

प्रत्याशियों के कार्यालयों में कार्यकर्ताओं की उमड रही भीड
जैसे-जैसे चुनाव का समय पास आ रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशियों के कार्यालयों में कार्यकर्ताओं की भीड उमड रही है। कार्यालयों में चाय-नाश्ते के साथ-साथ खाने की भी व्यवस्था की जा रही है। वहीं प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क भी कर रहे हैं। प्रत्याशियों के कार्यालयों से ही कार्यकर्ताओं की टीमें क्षेत्र के लोगों की लिस्ट बनाकर उनसे संपर्क कर उनसे अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए टिकट मांग रहीं हैं। विद्याधर नगर सीट से भाजपा की दीयाकुमारी और कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल मैदान में हैं। दोनों ही प्रत्याशियों के कार्यालयों में कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। वहीं सिविर लाइंस विधानसभा से कांग्रेस के प्रतापसिंह खाचरियावास व भाजपा से गोपाल शर्मा मैदान में हैं। दोनों ही प्रत्याशी क्षेत्र के लोगों को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड रहे हैं। जयपुर की ये दोनों सीटे इस बार हॉट सीट मानी जा रही हैं। खैर अब 3 दिसंबर को ही पता चलेगा की कौनसा प्रत्याशी लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड पाया है। आपकों बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 25 नवंबर को होगी।