जयपुर। राजधानी जयपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले को सांप्रदायिक रंग देने के विरोध में जयपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सर्व समाज की ओर से बड़ी चौपड़ पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक धरना दिया। धरने में विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारी भी शामिल हुए। इस दौरान परकोटा के बाजार भी बंद रहे। इस धरने में संसद दीया कुमारी, रामचरण बोहरा, सतीश पुनिया, अशोक लाहोटी समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए। सांसद दीया कुमारी ने कहा- कांग्रेस सरकार वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।
सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ शांतिपूर्ण तरीके से धरना खत्म हो गया। अब बाज़ार धीरे धीरे खुल रहा है।

आपकों बता दें कि व्यापारियों का आरोप था कि समुदाय विशेष के लोगों ने घटना के अगले दिन बाजार में जाकर लूटपाट, तोड़फोड़, महिलाओं से छेड़छाड़ की थी। इसको लेकर व्यापारियों की ओर से शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था। उधर, पुलिस ने सभी धर्म के प्रमुख धर्मगुरुओं के साथ बैठक की थी, जिसमें शामिल लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई को लेकर बताया कि अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ नहीं जाएगा। पुलिस धर्म, जाति देख कर काम नहीं करती।
ये है मांग
व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी दुकान हैं, उनका व्यापार है कोई नुकसान ना हो इसलिए इस बात की गारंटी मिले।
पुलिस ने किए थे सुरक्षा के इंतजाम
पुलिस कमिश्नर ने बताया- धरने को देखते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। मौके पर क्यूआरटी, ईआरटी और आरएसी की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए हुए थे। पुलिस दोनों समुदायों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।