
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो बदल गई। राजे ने एक कार्यक्रम की फोटो, जिसमें उनके पीछे राजस्थान लिखा हुआ है। वह सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर कवर फोटो लगाई है। जैसे ही राजे के अकाउंट पर यह फोटो लगी, वैसे ही सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोग इसे चुनावी समीकरणों से जोड़ कर देख रहे हैं।
इससे पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी भाजपा की पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे का नाम नदारद है। इसके साथ ही भाजपा ने चार महिलाओं, 6 एससी, 9 एसटी को टिकट दिया है। इसके साथ ही सबसे हैरान करने वाली बात है कि भाजपा ने 7 सांसदों को विधानसभा का टिकट दिया है।
वहीं दूसरी तरफ राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद बढ़े विरोध के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि किसी को कहीं कोई कष्ट हुआ है तो बात करेंगे, लेकिन पार्टी के निर्णय को सभी कार्यकर्ता मानेंगे।